विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के राजदूत से की मुलाकात

नई दिल्ली (SHABD): विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके प्रभावों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने ईरान में भारतीय नागरिकों को दी गई सहायता की सराहना करते हुए इसे चुनौतीपूर्ण समय में अहम कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ईरान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया।

सोर्स- X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *