
लखनऊ (SHABD) :कन्नौज में हिंदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मित्रसेनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और हिंदी के महत्व से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में सौम्या कमल ने प्रथम, शीबू ने द्वितीय और प्रियंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और दैनिक जीवन में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
