बोरियाखुर्द में आज जलेगा 45 फीट का रावण, उज्जैन के भजन सम्राट सन्नी अलबेला बांधेंगे समां

रायपुर । राजधानी के बोरियाखुर्द स्थित खेल मैदान में मंगलवार, 20 अक्टूबर को 5वां भव्य दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव एवं रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति और नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है।

आयोजन का मुख्य आकर्षण 45 फीट ऊंचे रावण और 30-30 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन तथा भव्य आतिशबाजी होगी। वहीं, रात 8 बजे से उज्जैन के प्रख्यात भजन सम्राट सन्नी अलबेला और उनकी टीम भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देगी।

दिनभर का कार्यक्रम शेड्यूल:

  • सुबह 10 बजे: पतंग उत्सव
  • दोपहर 4 बजे: सांस्कृतिक नृत्य एवं योग प्रदर्शन
  • शाम 5 बजे: भगवान श्री राम-सीता आरती व दीप प्रज्वलन
  • शाम 5:30 बजे: सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व रामलीला मंचन
  • शाम 7 बजे: पुतला दहन एवं भव्य आतिशबाजी
  • रात 8 बजे: सन्नी अलबेला की भजन संध्या

समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी, लच्छूराम निषाद, स्थानीय पार्षद सुषमा तिलक साहू, ऋषि साहू, गोपाल साहू, रमेश नंदे, रुद्रकुमार साहू, द्विजराम साहू, कोमल साहू, रामजी साहू, जे.के. विश्वकर्मा, रोशनलाल साहू, फलेश्वर साहू, जगदीश सोनी और दूज राम साहू सहित पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *