‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ जशपुर में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

रायपुर, 17 सितंबर 2026 :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित MY Bharat के युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

जशपुर में आयोजित सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान युवाओं की सहभागिता से सेवा, स्वच्छता, जन-जागरूकता, सामाजिक सरोकार और युवा सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित किया जाएगा।

युवा शक्ति को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की पहल

MY Bharat जशपुर द्वारा बताया गया कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न सेवा कार्यों से जोड़ते हुए उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से शुरू हुआ यह पखवाड़ा युवाओं की ऊर्जा और जनभागीदारी को सेवा कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *