पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’

समस्तीपुर /पटना (SHABD) :भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक राज्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है।

समस्तीपुर शहर के प्रितिका इन सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत राज्य में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *