चित्रकूट में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

लखनऊ (SHABD) : चित्रकूट में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से लाइव उद्बोधन का प्रसारण देखा गया। प्रदेश के 81 सम्मानित शिक्षकों में चित्रकूट के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के प्रधानाध्यापक हरीशंकर तिवारी भी शामिल रहे।

जनपद में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए 24 शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने शिक्षक हरीशंकर तिवारी को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने शिक्षकों से उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *