यूपी के  आजमगढ़ में सीएम  योगी  बाढ़ और राहत शिविर का हाल जानने पहुंचे

लखनऊ (SHABD) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां जमुरता देवी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने कहा- बाढ़ प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत किट पहुंचाएं। उन्हें हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं। राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *