अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के नवनिर्वाचित CEO जल्द संभालेंगे पदभार, आरती व्यवस्था में भी होगा बदलाव

लखनऊ (SHABD):श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सीईओ अयोध्या पहुंच गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है। ट्रस्ट के महासचिव महंत गोविंद देव गिरि ने बताया कि शुक्रवार को नवनिर्वाचित सीईओ के साथ बैठक होगी। इसके बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीईओ सभी व्यवस्थाओं को समझने के बाद जल्द जिम्मेदारी संभालेंगे। महंत गोविंद देव गिरि ने बताया कि राम मंदिर में आरती और पूजा की व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शनिवार सुबह से नई व्यवस्था लागू होगी। श्रृंगार आरती के दौरान रामलला के सामने पद गान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीईओ मंदिर की सभी व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *