राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई

नई दिल्ली (PIB) :राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव निर्वाचित दो सांसदों श्री मंसूर अली खान और श्री रजनीश कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई। श्री मंसूर अली खान ने अंग्रेजी में और श्री रजनीश कुमार अग्रवाल ने हिंदी में शपथ ली। ये दोनों सदस्य क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश से हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सदस्य श्री जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव श्री पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *