पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली (SHABD) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को लुधियाना और कुछ अन्य जगहों पर की गई। बताया जा रहा है कि संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कुछ कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने औद्योगिक जमीन का गलत इस्तेमाल कर उसे रिहायशी प्रोजेक्ट में बदल दिया। इससे सरकार को नुकसान हुआ और अवैध कमाई भी की गई।

बता दें कि इससे पहले भी साल 2024 में ईडी ने संजीव अरोरा के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की थी। इसी बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर भी FEMA के तहत छापेमारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *