पार्थ अजित पवार आधिकारिक रूप से राज्य सभा के सदस्य बने

नई दिल्ली (SHABD) : पार्थ अजित पवार आधिकारिक रूप से राज्य सभा के सदस्य बन गए हैं। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसद भवन में पार्थ अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनसीपी के पार्थ पवार महाराष्ट्र से निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे हैं। इस अवसर पर सदन के नेता जे. पी. नड्डा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, राज्य सभा सदस्य जयराम रमेश और प्रफुल्ल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *