प्रधानमंत्री ने ईस्टर की शुभकामनाएँ दीं

File Photo

नई दिल्ली (PIB): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। उन्होंने व्यक्त किया कि ईस्टर सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए।श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आगे कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“ईस्टर की शुभकामनाएँ। यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। यह सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए। यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *