भाजयुमो ने की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ को नक्सली मुक्त बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

बस्तर संभाग के प्रभारी मंत्री होने के नाते उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बस्तर में रहकर बस्तर को नक्सली मुक्त करने की दिशा में अद्भुत कार्य किया है। छत्तीसगढ़ को नक्सली मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा जी का पुनः आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री विशाल पाण्डेय,भाजयुमो कन्यशक्ति अन्नू चटर्जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिंटू साहू, जिला महामंत्री शंकर साहू, आशीष आहूजा,गुरमीत सिंह,राहुल राव,जितेंद्र साहू, भरत कुंडे,राजेश तांडी,खेमा सागर,विशाल शुक्ला, अनुराग साहू, शुभंकर द्विवेदी, राजन शर्मा, श्लोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *