भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में मनेगा राजकीय बिरसा महोत्सव

खूंटी (SHABD): राज्य सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु में राजकीय बिरसा महोत्सव मनाने की घोषणा की है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए राजकीय बिरसा महोत्सव की घोषणा की गई है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि धरती आबा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर अबुआ सरकार की ओर से लिया गया यह निर्णय उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकार, जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा और आत्मसम्मान की लड़ाई में जो बलिदान दिया है, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *